Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

भागलपुर: अनियंत्रित हाइवा के चपेट में आने से एक बच्चे की मौत

286

- sponsored -

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव / भागलपुर डेस्क अकबरनगर: अकबरनगर थाना क्षेत्र के कसमाबाद दियारा में एक अनियंत्रित हाईवा के चपेट में आने से एक पाँच वर्षीय बच्चा राजकुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना उस वक्त हुई जब बच्चा अपने भाई के साथ घर के पास खेल रहा था।

 

इसी दौरान अवैध मिट्टी का खनन ढुलाई करने वाली हाईवा अनियंत्रित होकर बच्चे को अपने चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

 

घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस अकबरनगर को दी गई।घटना की सूचना मिलते ही अकबरनगर,सुल्तानगंज थाना ली पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि परिजन घटना के बाद आक्रोशित होकर पदाधिकारियों की मांग पर अड़े थे।

 

अवैध मिट्टी खनन के विरुद्ध परिजनों में आक्रोश था। परिजनों का कहना था कि अवैध मिट्टी खनन होने की वजह से हर रोज यहां से सैकड़ों हाईवा गुजरते हैं हवा की रफ्तार तेज रहने की वजह से हर दिन दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। इसके बाद घटना की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी गई। जहां मौके पर पहुंचकर वीडियो मनोज कुमार मुर्मू, पूर्व प्रत्याशी रवि सुमन परिजनों को समझाया बुझाया एवं सरकारी प्रावधान के तहत जो भी उचित मुआवजा होगा उसे दिलाने का हर संभव भरोसा दिया।

 

- Sponsored -

इधर पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर हाईवा को कब्जे में ले लिया गया है। अवैध मिट्टी खनन कराने वाले ठेकेदार एवं चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

तीन बहन एवं दो भाई में सबसे छोटा था राजकुमार

अनियंत्रित हाइवा के चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चा राजकुमार की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल था। मां अपने कलेजे के टुकड़े का चेहरा देख बार-बार बदहवास हो बेहोश हो जा रही थी। पिता भी गमजदा होकर वही खड़े अपने छोटे से मासूम बच्चे के चेहरे को निहार फफक कर रो जा रहा था। बस हर तरफ चीख पुकार की गूंज सुनाई दे रही थी। वहां मौजूद लोग छोटे से मासूम बच्चे के चेहरे को देखकर एक ही बात कह रहा था इस छोटे से बच्चे ने दुनिया में अभी क्या देखा था। ऊपर वाले ने इतनी जल्दी अपने पास बुला लिया। परिजनों ने बताया कि तीन बहन एवं दो भाई में सबसे छोटा राजकुमार था। अपने भाई के साथ घर के पास ही खेल रहा था। इसी दौरान और नियंत्रित हाईवा के चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

बच्चे का पिता ससुराल में रहकर खेतीवाड़ी कर करता है जीवन यापन

अनियंत्रित हवा के चपेट में आने से पाँच वर्षीय बालक राजकुमार की मौत हो गयी। बच्चा अपने नाना विष्णुदेव मंडल के घर पर सपरिवार रहता था। बच्चे का पिता कामदेव मंडल अपने ससुर के घर रहकर ही खेतीवाड़ी कर जीवन यापन करता है। कामदेव मंडल का घर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत काशमाबाद में है।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More