राष्ट्रीय लोक मोर्चा को मजबूत करने पर मंथन, कार्तिक आनंद बने प्रदेश सचिव

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सीवान। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह के सीवान पहुंचने पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अपने काफिले के साथ पार्टी नेता कार्तिक आनंद के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने कार्तिक आनंद को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश सचिव के पद पर मनोनयन का पत्र सौंपा।

कार्तिक आनंद को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक में पार्टी को पंचायत एवं प्रखंड स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में इस बात पर भी विचार किया गया कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक कैसे पहुंचाया जाए। नेताओं ने संगठन को व्यापक स्तर पर विस्तार देने तथा आगामी समय में पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने को लेकर अपने सुझाव रखे।

इस दौरान पार्टी के स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment