Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

मधेपुरा। हर्ष के साथ भाजपा ने मनाया खाड़ा में अंबेडकर जयंती

431

गुड्डू कुमार ठाकुर / खाड़ा बाजार (उदाकिशुनगंज)।

भाजपा उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के शक्ति केन्द्र खाड़ा में कमोवेश सभी बूथों पर अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने खाड़ा के विभिन्न बूथों पर  समारोह पूर्वक अंबेडकर जयंती को मनाया। भाजपा के बूथ अध्यक्ष सह पूर्व सरपंच ललित नारायण राम ने शुक्रवार को अहले सुबह खाड़ा वार्ड नंबर-7 स्थित निज आवास पर इसे धूमधाम से मनाया।

अंबेडकर जयंती समारोह के अवसर पर समारोह की अध्यक्षता कर रहे ललित नारायण राम के साथ-साथ अशोक राम,नरेश राम,देवेन्द्र राम और मंटून राम सहित दर्जनों सदस्यों ने अंबेडकर के चित्रों पर पहले माल्यार्पण किया फिर तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर इसे हर्ष के साथ  मनाया।

इस मौके पर अपनी अध्यक्षीय भाषण में ललित नारायण राम ने डॉ.अंबेडकर के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर ने भारत में संविधान निर्माण कर उनके रूपों को भारत की  जनता को सूपूर्द कर ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने संविधान का प्रारूप तैयार कर भारत के इस संविधान से गरीब-गुरूओं, पिछड़ों,दलितों और आदिवासियों को  समानता का अधिकार दिलाने के कार्य की भी सराहना की ।

श्री राम ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर संविधान के निर्माता रहे। संविधान को लिखने में उनकी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। बाबा साहब ने सामाजिक बुराइयों से लड़ने, समाज से छुआछूत मिटाने के साथ-साथ समाज को एक सूत्र में बांधने का भी प्रयास किया था। आज उन्हीं के द्वारा तैयार किया गया संविधान से हम देश को चलाने का कार्य करते हैं।

132वीं जयंती के मौके पर पंचायत के वर्तमान मुखिया सह भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष ध्रुव कुमार ठाकुर,आइटी सेल मंडल संयोजक चंदन कुमार झा,पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता सुनील कुमार सिंह,भाजपा नेता ललित नारायण ठाकुर, गोपाल ठाकुर,आनंद कुमार झा,प्रमोद पासवान,नागो मेहता, ज्योतिष कुमार झा,मीरा देवी,शिवधर झा, शत्रुघ्न पासवान, रंजीत कुमार ठाकुर, दीपक कुमार ठाकुर,दुर्गेश कुमार मंडल, अरविंद मंडल,बिजय मंडल,कंपनी मुखिया,कामो मंडल,शिवशंकर साह, रविन्द्र कुमार सिंह,संजित मंडल, रोहित मंडल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी जनता को अंबेडकर जयंती पर शुभकामनाएं दी है।

जयंती समारोह के मौके पर वार्ड नंबर-7 के वार्ड सदस्य सह भाजपा के बूथ कमिटी सदस्य राजकिशोर राम,नरेश राम, देवेन्द्र राम, शैलेन्द्र राम,अशोक राम,मंटून राम,निरंजन,विकास, दीपक,राजीव,सनोज, वकील,सुबोध सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More