विकास की नई उड़ान: पूर्व मंत्री मंगल पांडेय और महाराजगंज विधायक हेमनारायण साह ने किया ओला इलेक्ट्रिक एजेंसी का शुभारंभ।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सिवान। आज सिवान में कलवार सेवा समिति के अध्यक्ष श्री रोशन जायसवाल एवं नीलेश जायसवाल की ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी एजेंसी के शुभ उद्घाटन समारोह का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सिवान के माननीय विधायक एवं असम भाजपा के प्रभारी श्री मंगल पांडेय तथा महाराजगंज के माननीय विधायक श्री हेमनारायण साह के साथ समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम के दौरान श्री रोशन जायसवाल जी को उनके नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने उनके नए व्यावसायिक प्रयास की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।

इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते दौर में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी एजेंसी की शुरुआत सिवान के लोगों को आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन का एक नया विकल्प उपलब्ध कराएगी।

ईश्वर से कामना है कि श्री रोशन जायसवाल जी का यह नया प्रतिष्ठान दिन-दूनी रात-चौगुनी तरक्की करे और सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment