सिवान: उत्पाद विभाग ने देसी शराब के साथ दो महिला धंधेबाज को किया गिरफ्तार.

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सिवान  डेस्क: हसनपुरा .एमएच नगर थाना क्षेत्र में शराब का धंधा थमने का नाम नही ले रहा है। वही स्थानीय प्रशासन भी धंधेबाजों पर नकेल नही कस रही है। जिससे धंधेबाज निर्भीक व निडर होकर अपना धंधा जोरों पर संचालित कर रहे है। तभी इसी दौरान बुधवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे जिले से पहुंचे उत्पाद विभाग द्वारा थाना क्षेत्र के अरंडा में छापेमारी किया गया। जहां छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग को सफलता हाथ लगी।

 

जहां अधिकारियों ने भारी मात्रा में चुलाई शराब के साथ दो महिला धंधेबाज को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर चली गई। वही प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिले से पहुंच उत्पाद विभाग के द्वारा शराब के साथ धंधेबाज को पकड़ा जाता है।

- Sponsored Ads-

 

लेकिन स्थानीय प्रशासन को अपने ही थाना क्षेत्र में शराब का धड़ल्ले से हो रहा खरीद-बिक्री दिख नही रही है। वही शराब के साथ गिरफ्तार के बाद स्थानीय प्रशासन की खूब किरकिरी हो रही है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article