खाद्ध सामग्री को प्रतिबंधित कर हटाने के परिषद के निर्णय की निंदा

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/ युवा छात्र नेता मधुसूदन मैक्स पाराशर ने पुष्कर से करीब दो किलोमीटर दूर निराश्रीत पशुओ के लिए आहार हेतु बिकने वाले चारे व अन्य खाद्ध सामग्री को प्रतिबंधित कर हटाने के परिषद के निर्णय की निंदा करते हुए कहा कि सैकड़ो गऊऔ के साथ साथ पार्क मे रह रहे हिरणो व बंदरो के लिए खाने हेतु बेचे जाने वाले चारे व अन्य सामग्री को हटाना परिषद की अनैतिकता को दर्शता है,

, गऊऔ सहित अन्य पशु अब दाने पानी को मोहताज हो चुके है व अब नगर की और रुख करने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं बच जाता है, पाराशर ने कहा है कि क्या परिषद के पास उनके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था है, यदि है तो भूख से विचलित पशुओ को तत्काल प्रभाव से राहत पहुँचाने की व्यवस्था करे, और यदि नहीं है तो पूर्व मे संचालित व्यवस्था को पुन चालू करवाये, जिससे गऊऔ सहित अन्य पशुओ को आसानी से खाद्द समाग्री मिलती रहे व नगर में भारी संख्या में प्रवेश ना करे जिससे जन जीवन भी प्रभावित ना हो,।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment