प्रणाम् वन्देमातरम् समिति द्वारा चन्द्रशेखर आजाद जयंती मनाई गई…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव / वाराणसी| लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में अमर बलिदानी चन्द्रशेखर आज़ाद का 117 वां जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम आज़ाद जी के प्रतिमा की साफ-सफाई के साथ प्रतिमा का दुग्धाभिषेक,जलाभिषेक कर अक्षत,रोली का तिलक लगाकर जनेऊ धारण कर माल्यार्पण,पुष्पांजलि कर नमन करते हुए,आजाद जी के स्मृति में आजाद पार्क में पांच पौधे से पौधारोपण भी किया गया। देश के स्वतंत्रता में उनके अतुलनीय योगदान की चर्चा करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।|

कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष अनुप जायसवाल संचालन कुलदीप वर्मा जी,धन्यवाद ओमप्रकाश यादव व आदित्य गोयनका ने किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि क्षेत्रीय पार्षद श्रवण गुप्ता व विशिष्ट अतिथि अशोक यादव थे।कार्यक्रम में मुख्य रूप, सिद्धनाथ गौड़ अलगु, राजेश दूबे,सुनील गुप्ता, सुजीत गुप्ता,आलोक श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव मनीष चौरसिया,शंकर जायसवाल मंगलेश जायसवाल,प्रदीप जायसवाल,गोपाल जी, धीरेन्द्र शर्मा,अनुप गुप्ता अनेकों लोग उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article