खैरा में मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण संपन्न।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

Bihar News Live/मृगांक शेखर सिंह/जमुई

 

खैरा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

- Sponsored Ads-

गांव के युवक लाठी तलवार एवं भाला से अपना अपना करतब दिखाएं। इस पर्व में शुक्रवार के दिन छोटी ताजिया एवं शनिवार के दिन बड़ी ताजिया उठाकर ग्रामीण पथ पर लोगों ने घुमाया और जगह-जगह युवकों ने अपना करतब दिखाया।

 

इधर स्थानीय प्रशासन शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जगह जगह पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की गई। प्रशासन इस पर्व में काफी सक्रिय दिखे और सभी जगह शांति व्यवस्था बनाने में स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सहयोग किया।

 

चौकीटाड़ में मजिस्ट्रेट के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी एवं थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान मौजूद रहे। जबकि गरही में खैरा के अंचलाधिकारी श्री राम उराँव एवं गरही थानाध्यक्ष अमरेश कुमार तैनात रहे।

इसके अलावा बानपुर, केंदुआ, झिगोई,बड़ीबाग, खड़हुई सहित 2 दर्जन से भी अधिक स्थानों पर ताजिया बनाया गया और स्थानीय लोगों ने अपना अपना करतब दिखाएं। संवाद प्रेषण तक पूरे प्रखंड क्षेत्र में शांति का माहौल बना रहा।

- Sponsored Ads-

Share This Article