बिहार न्यूज़ लाइव अजमेर डेस्क: अजमेर/(हरिप्रसाद शर्मा) रॉयल ग्रुप के सदस्यों के द्वारा महादेव के रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।यह जानकारी देते सुनीता धनेश पाराशर ने बताया कि सर्वप्रथम लगभग 15 जोड़ो के साथ महादेव की पूजा अर्चना ,पुष्कर के विद्वान पंडित सुभाष पाराशर के आचार्य द्वारा 11पंडित के रुद्री पाठ एवं सभी परिवार के सदस्यों के द्वारा महादेव के जलाभिषेक किया गया।
जिसके अंतर्गत सायं काल विमल गर्ग द्वारा भजन की शानदार प्रस्तुति के द्वारा सभी को झूमने को मजबूर कर दिया।इसके पश्चात सिद्धेश्वर महादेव का शृंगार महाकाल जैसे उज्जैन तर्ज पर किया गया । पाराशर ने बताया कि झांझर ओर ढोल के द्वारा विशेष आरती की गई ,आरती में सैकड़ों सदस्यो ने भाग लिया।उसके पश्चात भोजन प्रसादी आयोजन किया गया ।
इसमे सभी रॉयल ग्रुप ओर अनेक परिवार के द्वारा आंनद लिया।
रॉयल ग्रुप के द्वारा हर साल इसी तरह कई धार्मिक आयोजन समय समय पर किया जाता है । पाराशर के अनुसार महादेव से सदस्यों ने देश -प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
