भागलपुर: अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया…..

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

भागलपुर, बिहार न्यूज़ लाईव। बुधवार को आदमपुर चौक चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा के निकट अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा का नेतृत्व प्रदेश प्रतिनिधि अभिषेक चौबे एवं इंटक के जिला अध्यक्ष इंजीनियर रवि कुमार ने किया। इंजीनियर रवि ने कहा कि आज संपूर्ण देश अराजकता की स्थिति से गुजर रहा है।आज महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा देकर हमारे देश के वीर सपूतों को एक नया जोश देने का काम श्री गांधी ने किया था और अंग्रेजों को इस देश से भागने को मजबूर होना पड़ा।

 

श्री अभिषेक चौबे ने कहा की कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो लोकतंत्र को खतरे से बाहर निकालने का काम कर सकती है हमारे पार्टी के लोगों ने भी अपनी जान का प्रभाव नहीं करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। आज हम सभी लोग एकजुट होकर सभी वीर सपूत को सच्ची श्रद्धा सुमन अर्पित किए।मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष वह प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि विपिन बिहारी यादव जी ने कहां कि आज देश को एकजुट होने का अवसर है। हमारी भाजपा की सरकार ने जाति धर्म के नाम पर अलग-अलग संप्रदायों में दंगा चलने का काम कर रही है फैलाने का काम कर रही हैं। आज कांग्रेस ने भारत जोड़ो और नफरत तोड़ो का जो पैगाम दिया है यह एक किल का पत्थर साबित होगा।

- Sponsored Ads-

 

महिला कांग्रेस की उपाध्यक्षा श्रीमती सुनंदा रक्षित ने कहा की चंद्रशेखर आजाद जी अंग्रेजों से लड़ाई लड़ते-लड़ते जब आखरी वक्त तक संघर्ष करना पड़ा फिर भी वह अंग्रेजों के बीच डटे रहे ऐसे वीर सपूतों को मैं नमन करती हूं और भाजपा की सरकार में महिलाओं के साथ जो अत्याचार हो रहा है यह आने वाला वक्त भाजपा सरकार को केंद्र की सत्ता से बेदखल करके रहेगे। मौके पर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शोइंग अंसारी इंटर के कार्यकारी अध्यक्ष बबलू यादव अभिषेक कुमार सहकारिता के जिला अध्यक्ष रवि कृष्णा कांग्रेस नेता अभिषेक कुमार पिंटू, बाबर अंसारी ,रविंद्र नाथ यादव, विकास सिंह ,अभिमन्यु यादव पमपम मिश्रा, प्रभाकर आनंद, प्रदीप बंटी रमन यादव, मंटू यादव ,विशाल कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ शर्मा ने किया।

 

- Sponsored Ads-
Share This Article