अररिया:भरगामा बीडीओ को मातृशोक

Rakesh Gupta
फोटो: बी डी ओ शशि सुमन की मां का फाइल फोटो।
- Sponsored Ads-

वरीय संवाददाता अंकित सिंह।

अररिया। भरगामा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण सुमन की मां लीला देवी का बुधवार की देर रात निधन हो गया। वे 80 वर्ष की थी। उन्होंने अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ दिया है। उनके ज्येष्ठ पुत्र शशि भूषण सुमन भरगामा प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। एक पुत्री शशि सुधा कुमारी सहायक निदेशक पटना सचिवालय में कार्यरत थी। उनका निधन बीते वर्ष हो गया। छोटा पुत्र रामानुज सुमन मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं।

वहीं बड़ा दामाद नंद किशोर साह ज्वाइंट सेक्रेटरी ग्रामीण विकास विभाग पटना में कार्यरत हैं। बी डी ओ श्री सुमन के पिताजी इंटर कॉलेज माहेश्वरी एकादमी में भूत पूर्व प्रिंसिपल थे। श्री सुमन की मां पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। उन्होंने कटिहार जिला के आजाद कॉलोनी स्थित अपने निज निवास पर आखिरी सांस ली।

उनके निधन से भरगामा प्रखंड मुख्यालय के सभी कर्मी दुखी हैं। वहीं प्रखंड प्रमुख संगीता यादव,प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू यादव,अंचलाधिकारी मनोज कुमार,थानाध्यक्ष आदित्य कुमार,बी ई ओ सुषमा कुमारी,मुखिया संघ अध्यक्ष भागवत दास,भाजपा नेता दीपक कुमार मुन्ना,भाजपा के अशोक कुमार सिंह,नित्यानंद मेहता,जिप सदस्य उषा देवी,नीलम सिंह,किरण देवी,पूर्व जिला पार्षद सत्यनारायण यादव,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार श्रीवास्तव,राजद के प्रखंड अध्यक्ष सरोज सिंह,मुन्ना मेहता,संजय मिश्रा,वार्ड सदस्य संघ अध्यक्ष यदुनंदन मेहता,संजय झा,लड्डू यादव,आदि ने शोक संवेदना प्रकट किया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article