अजमेर: गुजरात मुख्य सचेतक ने पूजा पुष्कर सरोवर….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

*राजस्थान विधानसभा चुनाव में बनेगी भाजपा सरकार -वेगरिया *
* गुजरात मुख्य सचेतक ने पूजा पुष्कर सरोवर
*राजस्थान में कांग्रेस सरकार का बेहाल
* वेगरिया को सरोवर पूजन नेहरू पंडित ने करवाईं

बिहार न्यूज़ लाईव पुष्कर/अजमेर डेस्क:  (हरिप्रसाद शर्मा) राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से भाजपा की ही सरकार बनेगी यह बात गुजरात मुख्य सचेतक कौशिक भाई वेगरिया ने कही । उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार से जनता दुःखी हो चुकी हैं ।

- Sponsored Ads-

भाजपा के राजस्थान मसूदा एवं नसीराबाद प्रवासी विधायक कार्यकर्ताओ ने भी शुक्रवार अल्प प्रवास पर पुष्कर सरोवर का पूजन कर राजस्थान में भाजपा सरकार की बनने की कामना की ।

 

सरोवर की पूजा अर्चना के पश्चात जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किये।मुख्य सचेतक कौशिक भाई वेगरिया ने पूजन कर कार्यकर्ताओ को बताया कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को बेहाल किया है, जनता त्रस्त है,बलात्कार की घटनाएं अधिक बढ़ी,दलितों पर उत्पीड़न बढ़ा है, हर एग्जाम के पेपर लीक होकर बाजारों में बिक रहे है जनता ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। भाजपा का कार्यकर्ता घर घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताए हैं ।

ओर जल्द ही राजस्थान में भाजपा सरकार बनेगी।
वेगरिया 7 दिवस नसीराबाद ओर मसूदा में सभी मंडलो ओर विविध आयामो की प्रबंधन बैठक लेकर पुष्कर पहुँचे । पवित्र पुष्कर सरोवर के दर्शन ,पूजन कर गुजरात के लिए प्रस्थान किया।

 

प्रवासी विधानसभा कार्यकताओ में कौशिक भाई वेगरिया, विधायक जगन भाई ,जिला अमरेली जिला प्रमुख राजेश भाई ,अमरेली उमरेठ प्रधान प्रकाश भाई ,मसूदा ओर नसीराबाद के प्रवासी कार्यकर्ता भी साथ रहे ।इनके साथ भाजपा के पूर्व देहात जिला अध्यक्ष नवीन शर्मा, पूर्व युवा मोर्चा देहात अध्यक्ष सुभाष वर्मा, भिनाय प्रधान संजय लोढ़ा,विधानसभा सह संयोजक विधिक प्रकोष्ठ सतीश व्यास मसुदा ओम माली बजरंग दल संयोजक भिनाय, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष और मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक ओमप्रकाश पाराशर,पूर्व पालिका अध्यक्ष सूरज नारायण पाराशर, भाजपा देहात मंत्री राजेन्द्र महावर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश पाराशर, पूर्व युवा मोर्चा देहात उपाध्यक्ष कमल पाराशर, मन की बात कार्यक्रम के देहात सहसनयोजक ऋषि भाटी,युवा नेता अमन पाटोदिया,भरत रावत,मधुसूधन पाराशर भाऊ, इत्यादि उपस्तिथ रहे।सरोवर पूजन नेहरू पंडित द्वारा करवाईं गई ।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article