जयपुर: रक्षाबंधन पर सरकारी बसों में महिला और बालिकाओं को फ़्री यात्रा…..

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव जयपुर डेस्क:  /(हरिप्रसाद शर्मा) रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाएं और बालिकाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निःशुल्क यात्रा के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गहलोत के इस निर्णय से महिलाओं और बालिकाओं को रक्षाबंधन के दिन 30 अगस्त (बुधवार) को राजस्थान रोडवेज की सभी साधारण और एक्सप्रेस बसों में राज्य की सीमा में निःशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को इस सुविधा के खर्च का पुनर्भरण (रियम्बर्समेंट) सरकार की ओर से निःशुल्क यात्रा पुनर्भरण मद में उपलब्ध प्रावधान में से किया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article