अररिया: डीडीसी ने किया भरगामा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण,मिलीं कई खामियां….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव अररिया जिला अररिया डेस्क:  वरीय संवाददाता अंकित सिंह।

अररिया। डीडीसी संजय कुमार ने भरगामा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। डीडीसी के प्रखंड पहुंचते प्रखंड मुख्यालय में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इस दौरान डीडीसी ने भरगामा प्रखंड के सभी पंचायतों के विभिन्न योजना की समीक्षा किया।

- Sponsored Ads-

 

डीडीसी ने प्रखंड एवं अंचल के निचले अधिकारियों एवं कर्मियों से विभिन्न कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा किया। साथ ही साथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों एवं पंजियों को खंगाला। जिसे देख अधिकारियों एवं कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ था।

 

डीडीसी ने कार्यालय के पंजी,लॉग बुक,निर्गत पंजी,प्राप्ति पंजी,कैश बुक आदि का गहन अवलोकन किया। और उन्होंने प्रखंड सह अंचल कर्मी के हाजिरी रजिस्टर को भी देखा जिसमें कई कर्मी बिना कोई सूचना के गायब मिले उन्होंने गायब कर्मी का हाजिरी को भी काटा एवं आवश्यक कार्रवाई की भी बात कही। मौके पर प्रखंड कार्यपालक सहायक सौरभ कुमार,राजेश कुमार,नवीन रजक आदि उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article