मुंगेर: घरेलू कामगारों के प्रति रहे संवेदनशील….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव मुंगेर डेस्क:  अंतर्राष्ट्रीय घरेलू कामगार सेवा मुंगेर यूनियन की ओर से बुधवार को सेवा भारत कार्यालय के तत्वाधान में घरेलू कामगारों के प्रति संवेदनशील विषय पर अभियान चलाया गया जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को घरेलू कामगारों के प्रति संवेदनशील बनाना है

 

इस अभियान के अंतर्गत मेरा न्याय युक्त घर, मेहनत को सम्मान दो हमारे श्रम को सम्मान दो, हमें उचित वेतन दो,हमें विश्राम के लिए थोड़ा समय दो,हमें सप्ताहिक छुट्टी दो आवासीय कामगारों के लिए खाने एवं रहने के उचित व्यवस्था दो आदि मांगों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया.

- Sponsored Ads-

 

कार्यक्रम में अनिता बेन ने बताया कि मानवता सर्वोपरि है बढ़ते तनाव के माहौल में लोगों को घरेलू कामगारों के प्रति संवेदनशील होना अत्यंत जरूरी है वही, किरण बेन, नंदा बेन ने भी अभियान के सफलता में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया.

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article