अजमेर: सावित्री माता का जागरण 22 को मेला 23 सितंबर को भरा जाएगा…..

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव अजमेर डेस्क:  पुष्कर/अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा) धार्मिक नगरी पुष्कर में रत्नागिरी पर्वत पर स्थित सुहागदात्री सावित्री माता मंदिर में शुक्रवार को रात्रि जागरण होगा तथा शनिवार को मेला भरा जाएगा ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सावित्री माता जगत पिता ब्रह्माजी की पहली पत्नी है । सावित्री पहाड़ी स्थित मंदिर पर विशाल भजन संध्या आयोजित होगी ।जिसमें राज्य के कोने-कोने से आये गायककार माताजी पर आधारित भजनों की प्रस्तुती देगें।मंदिर के पुजारी कमल कैलाश मिश्र ने बताया कि मेले में मंदिर की लाइटों की सजावट की जाएगी तथा सावित्री माता की विशेष आकर्षक श्रृंगार किया जायेगा।

- Sponsored Ads-

 

22 सितम्बर की रात्रि माताजी के तीन स्वरूपों का दर्शन होगा। तथा 23 सितम्बर की सुबह ब्रह्ममुर्हत में मुख्य आरती के बाद सुहागिन महिलाएं के दर्शन के लिए मुख्य मंदिर के कपाट खोले जायेंगे। तथा इसी दिन शाम को पहाड़ी की तलहटी में मेला भरेगा ।जिसमें पुष्कर सहित आस पास के गांवो के हजारों महिला पुरूष भाग लेगें।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article