अजमेर: पुष्कर में जलझूलनी  पर विभिन्न समाज के मंदिरों से रेवाडी निकाली गई…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

* भगवान को  पुष्कर सरोवर में कराया जल विहार 

बिहार न्यूज़ लाइव अजमेर डेस्क: पुष्कर/अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा) जलझूलनी एकादशी के अवसर पर सोमवार को शहर के विभिन्न मंदिरों से भगवान नगर भ्रमण पर निकले। भगवान को मंदिर से रेवाडी में   नई पोशाक पहनाकर विराजित किया गया। इसके बाद  विभिन्न समाज के श्रद्धालुगण जयकारों के बीच ये रेवाड़ी रवाना हुई। यह रेवाडी ड़ी मुख्य बाज़ारों से मुख्य गऊ घाट पहुँची ।

- Sponsored Ads-

 सोमवार को निकली अलग-अलग मंदिरों से  रेवाड़ी पुष्कर के सरोवर के गऊ घाट पहुँचने पर  भगवान को जल विहार करवाया गया। इसके बाद सामूहिक महाआरती हुई। इस अवसर पर शहर में जगह-जगह  रेवाड़ी का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालु रेवाड़ी के नीचे से निकलते रहे और दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की।

 

भगवान को नई पोशाक पहनाई गई। इसके बाद शाम को रेवाड़ी जल विहार हेतु रवाना हुई। श्रद्धालु इन्हें कंधों पर उठाए चल रहे थे। श्रद्धालुओं नेभगवान को चंवर डुलाया। जगह- जगह पुष्प वर्षा कर इनका स्वागत किया गया। पाराशर समाज की रेवाडी बैण्ड बाजों के साथ वराह मंदिर से निकल कर पालकी मुख्य गऊ पर जल विहार कराया गया ।

इस दौरान वराह मंदिर से पाराशर समाज,  रैगर समाज की ओर से गंगा माई मंदिर से सालिगराम भगवान, अखिल भारतीय बसीठा धोबी समाज महासभा भगवान श्रीकृष्ण की रेवाड़ी निकाली । इसके अलावा वैष्णव समाज, कुमावत समाज सहित विभिन्न समाजों के मंदिरों से समाज बंधु अपने-अपने अराध्य देवों की रेवाड़ी निकाली।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article