Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

भिखारी ठाकुर: भोजपुरी के अनगढ़ हीरा पुस्तक का हुआ लोकार्पण….

610

- sponsored -

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क:  छपरा ग्रामीण।
भोजपुरी भाषा एवं साहित्य को अपने लोकनाट्य एवं साहित्यों के माध्यम से देश-दुनिया मे ख्याति अर्जित करने वाले लोककवि भिखारी ठाकुर लोगों के जेहन में आज भी जीवंत हैं। राजकमल प्रकाशन समूह द्वारा पटना में आयोजित ‘किताब उत्सव’ में तैयब हुसैन की पुस्तक ‘भिखारी ठाकुर : अनगढ़ हीरा’ के लोकार्पण समारोह आयोजन किया गया। समारोह में भिखारी ठाकुर के जीवन एवं उनके चरित्रों का चित्रण लेखक द्वारा विस्तृत रूप से किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश के प्रमुख साहित्यिक हस्तियां एवं भोजपुरी के शुभचिंतक उपस्थित थे ।

 

- Sponsored -

श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में छपरा लोकसभा के पूर्व सांसद प्रत्याशी राजकिशोर प्रसाद ठाकुर ने भिखारी ठाकुर के जीवन चरित्र को नया स्वरूप देने हेतु लेख़क तैयब हुसैन का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर उन्हेंने कहा भिखारी ठाकुर आजीवन सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करते रहें। उन्होंने अपनी कला व संगीत के माध्यम से तत्कालीन सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ प्रहार किया। जो आज भी प्रासांगिक है।

 

इस मौके पर श्री ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार पाठ्यपुस्तकों में भिखारी ठाकुर की रचनाओं को शामिल कर एक नया सामाजिक एवं बौद्धिक संदेश देने का कार्य करें। उल्लेखनीय है कि भिखारी ठाकुर सारण जिले के कुतुबपुर गाँव के रहने वाले थे। जिनके नाटकों पर कई फिल्में बनी है। विदेशिया नाटक देश विदेश में चर्चित है।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More