अजमेर: सुप्रसिद्ध पाठक द्वारा सुन्दरकाण्ड आज….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

* सुप्रसिद्ध पाठक द्वारा सुन्दरकाण्ड आज 

* सुन्दर काण्ड संगीतमय होगा
* महिलाओं व पुरुषों के लिए बैठक की अलग-अलग व्यवस्था

- Sponsored Ads-

बिहार न्यूज़ लाइव अजमेर डेस्क: पुष्कर/अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा) तीर्थराज पुष्कर में आज ब्रह्म चौक पर ख्यातिप्राप्त सुंदरकाण्ड के गायक अश्विनी कुमार पाठक सुंदरकांड पाठ की चौपाईयों से गुनजायमान करेंगे।

यह सुन्दरकांड संगीतमय होगा ।
प्राप्त जानकारी के पूर्व पालिकाध्यक्ष कमल पाठक की ओर से दी गई ।

कस्बे के ब्रह्म चौक में रविवार की शाम को 7 बजे से अश्विनी कुमार पाठक के भव्य सुंदरकांड पाठ की तैयारियों को लेकर पूर्व पालिकाध्यक्ष पाठक के अलावा भाजपा प्रदेश कार्य समिति के पूर्व सदस्य कंवलप्रकाश किसनानी, मंडल महामंत्री अरुण वैष्णव, घनश्याम भाटी सहित भाजपा नेताओं जुट हुए हैं ।पूर्व पालिकाध्यक्ष पाठक ने बताया कि आयोजन स्थल पर भव्य स्टेज, लाइट एंड साउंड की व्यवस्था तथा पुरूष एवं महिलाओं के अलग बैठने की व्यवस्था की जायेगी।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article