वाराणसी: अन्नपूर्णा मन्दिर का रजत वर्ष समारोह धूम-धाम से समपन्न…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

वाराणसी: अन्नपूर्णा मन्दिर का रजत वर्ष समारोह धूम-धाम से समपन्न

*15 संस्थाएं, पढ़ाई से लेकर भोजन तक की व्यवस्था*

- Sponsored Ads-

बिहार न्यूज़ लाइव वाराणसी डेस्क: वाराणसी|अन्नपूर्णा मठ मंदिर द्वारा संचालित अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र ट्रस्ट सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर अन्नक्षेत्र की दूसरी शाखा बॉसफाटक स्थित भवन में रजत जयंती समारोह की शुरुआत दीप प्रजवलित कर बटुको द्वारा वैदिक मंगला चरण कर शुरुआत किया गया|

मंचशीन हुये लोगोँ का संस्था के एक्सकियुटिव ट्रस्टि के.जनार्दन ने माला पहनाकर स्वागत किया| मचाशीन में क्रमशः महंत शंकर पूरी, ज़नार्दन स्वामी ,विश्वनाथ मंदिर न्यास अध्यक्ष नरेंद्र नाथ पांडे ,ट्रस्ट के ट्रस्ती कृष्णनंद
काशी विधवत परिषद के अध्यक्ष प्रो वसिष्ठ त्रिपाठी, पूर्व मंत्री तत्कालीन विधायक नीलकंठ तिवारी, बालक दास जी
शिवाला महानिर्णमानी अखड़ा रविंद्र गिरी|

अध्यक्षता कर रहें महंत शंकर पूरी ने कहा की दूसरे की भलाई करने वाला ही शिखर पर होता है|

मंदिर के प्रबंधक काशी मिश्रा ने बताया कि संस्थान का मकसद काशी में आए दर्शनार्थियो को भोग प्रशाद का प्रबंध करना, शिक्षा, यागोपापित,वृद्धाश्रम,काशी वास, विवाह,अस्पताल,सिलाई प्रशिक्षण,कंप्यूटर कोर्स, और योग अभ्यास समेत जीवन के मूल्यों के असंतुलन को रोकना और दुनिया में वास्तविक एकता और शांति प्राप्त करने के लिए आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचार करना है।

समारोह में डॉक्टर दिव्य चैतन्य ब्रह्माचारी सम्पूर्णआनंद,
विनय पांडे प्रो बीएचयू ज्योतिष विभाग,
रमाकान्त पांडे बीएचयू व्याकरण विभाग,
प्रो दिनेश गर्ग सम्पूर्णआनंद
प्रो राम किशोर त्रिपाठी सम्पूर्णआनंद
प्रो के सदा शिव द्विवेदी बीएचयू
हरि प्रसाद दीक्षित पाली विभाग सम्पूर्णआनंद,
विशिष्ट अभिनंदन पत्र विधवत परिषद द्वारा भेट किया गया|

कार्यक्रम सयोजक रहें प्रो डॉ राम नरायण द्विवेदी विशेष सहयोग मेँ प्रदीप श्रीवास्तव, राकेश तोमर अभिषेक समेत मंदिर परिवार रहा|

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article