भागलपुर: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भारतेन्दु मिश्रा पहली बार पहुंचेंगे शहर, भव्य स्वागत की तैयारी!:- चंदन ठाकुर…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। शुक्रवार को आस्था गार्डन मेँ अंतिम समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के द्वारा की गयी।जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के उपरांत प्रथम जिला आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा का युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भव्य आतिशी स्वागत करेंगे।

 

भाजयुमो जिला अध्यक्ष चंदन ठाकुर ने कहा की भाजयुमो के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भारतेन्दु मिश्रा शनिवार को पहली बार भागलपुर पहुंचेंगे इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने भव्य अभिनंदन की तैयारी की है।भारतेन्दु मिश्रा के आगमन काे देखते हुए पूरे शहर में बैनर व पार्टी का झंडा लगाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष का भव्य और परंपरागत रूप से ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी अगवानी होगी। नवगछिया से भागलपुर यहां आने के क्रम में वीर कुंवरसिंह चौक पर उनका स्वागत व अभिनंदन किया जायेगा जिसका समापन आस्था गार्डन मुंदीचक पर सम्बोधन से होगा

- Sponsored Ads-

 

जिसमे कार्यकर्ता शामिल होंगे।
आज की समीक्षा बैठक मेँ जिला प्रभारी आनंद प्रकाश,निवर्तमान भाजयुमो अध्यक्ष अजित गुप्ता, राजकिशोर क़शोधन,योगेश पांडेय,राजेश टंडन,जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, प्रवक्ता विनोद सिन्हा,कुश पांडेय,अनुज झा,सूरज जायसवाल,सिद्धार्थ सोलंकी, अमित ट्विंकल, सुधाकर सोनू, नीतीश यादव,सांडालिया नंदिकेश, दिपक कुमार, मोहित सिंह,आकाश, मंगल मूर्ति, आशीष आनंद उपस्थित रहे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article