जमुई: जन संवाद कार्यक्रम पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और जनता के बीच सेतु का काम कर रही है- विवेक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी इस्लामनगर अलीगंज(जमुई)

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव   मृगांक शेखर सिंह/जमूई डेस्क: बिहार सरकार के निर्देश पर सूबे के विभिन्न जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जमुई जिला अंतर्गत इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के दरखा पंचायत स्थित पंचायत भवन में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इस्लामनगर अलीगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, अंचलाधिकारी अरविंद कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद असलम हुसैन, पंचायती राज पदाधिकारी सौरभ कुमार, कृषि पदाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं मुखिया निर्मला देवी पंचायत समिति सदस्य विजय यादव, पंचायत समिति सदस्य गौतम कुमार मौजूद रहे।वहीं कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार एवं अंचलाधिकारी अरविंद कुमार ने किया।

इस जन संवाद कार्यक्रम में सभी पंचायत प्रतिनिधि के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जनसंवाद कार्यक्रम में सबसे पहले विभिन्न विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी अपने अपने विभाग द्वारा पंचायतों में संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उसके बाद ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया।जन संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीएम आवास योजना,जल नल योजना, मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, राशन कार्ड, राजस्व विभाग, कृषि विभाग व अन्य विभाग के पदाधिकारी अपने अपने विभाग द्वारा पंचायतों में चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से राशन कार्ड नहीं बनने,पेंशन, जल नल योजना के बदहाली की शिकायत लेकर पहुंचे।

- Sponsored Ads-

 

प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि यह जनसंवाद कार्यक्रम पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि और जनता के बीच सेतु का काम कर रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता और पदाधिकारी सीधे एक दूसरे से रुबरू होने का मौका मिला है। जिससे ग्रामीणों को कई अन्य महत्वपूर्ण योजना की जानकारी मिल रही है। साथ ही पदाधिकारी भी ग्रामीण की समस्या से ऑन द स्पॉट अवगत हो रहे हैं। ताकि समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article