अररिया: फर्जी दस्तावेज बनाकर किया भूमि पर दावा,अब होगी जांच

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाईव अररिया डेस्क: वरीय संवाददाता अंकित सिंह। भरगामा। शनिवार को शंकरपुर में जिला पदाधिकारी द्वारा चलाए जा रहे जनसंवाद कार्यक्रम में एक जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन पर दावा करने का मामला प्रकाश में आया है।

 

जयनगर निवासी जगदीश मेहता द्वारा जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर फर्जी दस्तावेज की जांच कर कार्यवाही करने का मांग किया। आवेदन में जयनगर निवासी भुवनेश्वर मेहता उर्फ भूमि मेहता एवं मानिकचंद मेहता उर्फ मन्नू मेहता पर आरोप लगाया कि मौजा जयनगर खाता 394 का फर्जी दस्तावेज अपने पिता कुसुमलाल मेहता के नाम से तैयार कर विवाद उत्पन्न कर रहा है।

- Sponsored Ads-

 

जबकि रिवीजनल सर्वे में यह खाता ध्यानी मेहता के नाम से दर्ज है। जिला पदाधिकारी इनायत खान ने शीघ्र फर्जी दस्तावेज का जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश अधिकारी को दिया।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article