सारण: रेल पहिया कारखाना में जुड़ा एक नया अध्याय ईएमयू पहिया का निर्माण हुआ चालू….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क:  दरियापुर।रेल पहिया कारखाना बेला में सोमवार को एक नया अध्याय जुड़ गया।इस दिन कारखाना के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल्य सिन्हा के द्वारा पूजा अर्चना के उपरांत ई एम यू पहिया के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

 

इस पहिया का उपयोग ई एम यू यात्री गाड़ी में की जाती है।इस एक पहिया का डीआईए 955 एम एम तथा वजन 423 किलो ग्राम होता है। वहीं यह कारखाना पूर्व से बॉक्स एन, बी जी सी तथा बी एल सी पहिया का भी निर्माण करती है।

- Sponsored Ads-

 

इस प्रकार यह कारखाना दिन प्रतिदिन पहिया के प्रकार तथा उत्पादन क्षमता में लगातार तरक्की कर रहा है।इस विशेष अवसर पर प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता राकेश गौतम,मुख्य यांत्रिक अभियंता उत्पादन सुमन राज समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article