पुष्कर सरोवर की स्वच्छता के लिए आमजन से लेकर विदेशी पर्यटक भी पीछे नहीं, हाथों में ली झाड़ू

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

कार्तिक मास में सरोवर की सेवा सबसे बड़ा पुण्य – बाकोलिया

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर नगर परिषद सभापति राजेंद्र बाकोलिया की पहल पर हर रविवार को चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत इस रविवार को अन्नदाता पुष्कर सरोवर के कृष्ण घाट और गुर्जर घाट पर स्वच्छता सेवा श्रमदान किया गया।

- Sponsored Ads-

कार्तिक के पवित्र महीने में अन्नदाता सरोवर की सफाई के लिए आमजन से लेकर विदेशी पर्यटक भी पीछे नहीं रहे। हाथों में झाड़ू लेकर सभी ने घाटों से कचरा-प्लास्टिक हटाया और धर्म लाभ अर्जित किया। होटल एसोसिएशन, प्रेस क्लब पुष्कर, तीर्थ पुरोहितों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी श्रमदान किया।

सभापति बाकोलिया ने कहा कि पुष्कर सरोवर हमारी आस्था के साथ रोजी-रोटी का आधार भी है। कार्तिक मास में इसकी सेवा सबसे बड़ा पुण्य है। विदेशी मेहमानों का झाड़ू उठाकर सफाई में जुटना हम सबके लिए प्रेरणादायी है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि सरोवर की पवित्रता और शहर की स्वच्छता के हर सेवा कार्य में प्रेस क्लब कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करता रहेगा।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment