रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में पुष्कर में एनएसयूआई के युवाओं गए

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

हरिप्रसाद शर्मा, पुष्कर अजमेर एनएसयूआई अध्यक्ष एवं युवा नेता मधुसूदन मैक्स पाराशर के नेतृत्व में युवाओं ने वोट बचाओ रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया ।

रैली में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोगों की बड़ी भागीदारी रही है । पुष्कर के युवाओं ने भी लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

- Sponsored Ads-

मधुसूदन मैक्स पाराशर ने कहा कि देश के कोने-कोने से आए लोगों का उत्साह यह दर्शाता है कि जनता अपने वोट के अधिकार को लेकर जागरूक हो चुकी है। लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है।

पाराशर ने कहा कि लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई में हर नागरिक की भागीदारी ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने विश्वास जताया कि देश में बहुत जल्द परिवर्तन देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की एकजुटता और जनता का बढ़ता उत्साह इस बात का संकेत है कि लोग अपने लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर सजग हो रहे हैं।

रैली में मधुसूदन मैक्स पाराशर के साथ यूथ अध्यक्ष हेमंत गुर्जर, रमेश गुर्जर एवं शेरू गुर्जर सहित अन्य युवा भी मौजूद रहे। सभी ने रैली में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए लोकतंत्र की मजबूती और वोट के अधिकार की रक्षा का संदेश दिया।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment