Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

सारण: माँझी के ताजपुर में सोना हेल्थ केयर सेंटर का हुआ उद्घाटन

244

- sponsored -

 

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क:  माँझी। माँझी प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर बाजार स्थित अशोक सिंह मार्केट में शुक्रवार को सोना हेल्थ केयर सेंटर का विधिवत उदघाटन सम्पन्न हुआ। उक्त सेंटर का विधिवत उदघाटन छपरा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने किया।

 

- Sponsored -

इस मौके पर उन्होंने कहा कि सूदूर देहाती क्षेत्रों में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे लोगों को शहर जैसी सुविधा उपलब्ध हो सके। अपने सम्बोधन में डॉ दिग्विजय नारायण सिंह ने कहा कि यहाँ पर रोगियों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। महिलाओं की नार्मल डिलेवरी की भी यहां व्यवस्था है।

 

साथ ही यहाँ अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा महिला रोग, शिशु रोग व सामान्य रोगों का इलाज प्रतिदिन किया जाएगा। समारोह में शिमला पुलिस के आईंजी जय प्रकाश सिंह,पूर्व मुखिया विजय सिंह, पूर्व उपप्रमुख राम कृष्ण सिंह, जद यू नेता निरंजन सिंह,सतीश सिंह व जितेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More