जमुई: राम विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन,बच्चों ने नाटक किया मंचन।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव जमुई डेस्क: मृगांक शेखर सिंह/जमुई /जमुई नगर क्षेत्र के वार्ड नं 10 स्थित शाहपुर मोहल्ला में बुधवार को तीन दिवसीय राम विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन नगर परिषद के उप चैयरमैन नीतीश साह, वार्ड पार्षद सीताराम साह, डॉ इंदु गुप्ता, नवयुवक संघ के अध्यक्ष नरेश साह व ग्रामीण नंदलाल साह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दिप प्रज्वालित कर किया। कार्यक्रम के प्रथम दिन महंत बनारसी राम ने फुलवारी में भगवान राम के आगमन से लेकर ताड़का वध की कथा सुनाई। इस मौके पर राम के भूमिका में स्कूली बच्चियां माधुरी कुमारी, लक्षण के भूमिका में बिंदी कुमारी,

 

सीता की भूमिका में कल्पना कुमारी तथा हनुमान के भूमिका में कारू साह ने ताड़का वध पर आधारित नाटक का मंचन करते हुए तारका के रूप में विपिन कुमार का बध किया। इसके पश्चात भगवान राम के फुलवारी में आगमन का मंचन किया गया। इस दौरान विश्वामित्र आतिश कुमार साह, जनक जितेंद्र कुमार साह, रावण सूरज कुमार साह, बिकलांगपुर के राज सुनील कुमार तथा अन्य राजाओं के भूमिका में आकाश और नीतीश ने नाटक का मंचन किया है। मौके पर महंत बनारसी राम ने राम कथा का अनुश्रवण करते हुए कहा कि जब-जब धरती पर आतंक, अधर्म, पापा, दुराचार बढ़ता है तब तब प्रभु किसी भक्त की पुकार पर इस धरती पर अवतरित होते हैं।

- Sponsored Ads-

 

इस दौरान उन्होंने “मस्ती में सब झूम रहे आज अयोध्या धाम में, हिन्दू का हिंदुत्व जगा है पूरा हिंदुस्तान में “भजनों पर श्रद्धलु झूमने पर मजबूर हो गया। इस मौके पर नवयुवक संघ के आशीष साह, सुरेंद्र साह, प्रकाश साह, संतोष साह, मुन्ना साह, देवराज कुमार, रविंद्र साह समेत सैकड़ों श्रद्धलु मौजूद थे।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article