बिहार न्यूज़ लाईव भागलपुर डेस्क: अकबरनगर :नगर पंचायत के एक साधारण परिवार से आने वाला नीरज कुमार महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से ‘भूमि सुधार की चुनौतियाँ’ विषय से पी-एच.डी. उपाधि प्राप्त कर डॉक्टर बने।
नीरज कुमार सामाजिक और राजनीति क्षेत्र में लगभग 25 वर्षों से सक्रिय रहते हुए यह उपाधि प्राप्त कर अपने परिवार के साथ-साथ अपने क्षेत्र का भी गौरव बढ़ाया। उन्होंने बताया कि वे सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में 1998 से जुड़े व सर्व प्रथम साक्षरता मिशन में अकबरनगर पंचायत के सचिव बने। स्वयं सहायता समूह से जिला के 16 प्रखंड के उत्प्रेरक को संगठित करने का काम किया। 2004 में जिले के गांधी स्वावलंबी सहकारी समिति का निर्माण किया।
इसी बीच 2006 में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के गांधी विचार से एम.ए किया। एम.ए का परिणाम आने के बीच भागलपुर लोकसभा से उपचुनाव भी लड़े। 2008 में एम फिल व पीएचडी के लिए वर्धा और दिल्ली के केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिलिया में अध्ययन अध्यापन काम से जुड़े। साथ ही दर्जनों सामाजिक संगठन का निर्माण कर विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता के साथ साथ रचनात्मक कार्यों को अंजाम दिया है।
Comments are closed.