बिहार न्यूज लाईव सारण डेस्क: छपरा ।बुधवार को छपरा नगर निगम के सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्ण रूप से बंद कराने के लिए नगर प्रशासन ने पुरी तरह से कमर कस ली है।नगर आयुक्त सुमित कुमार के आदेश पर नगर निगम अब पुरी तरह से सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने के लिए प्रतिदिन गठित टीम के माध्यम से शहर के सभी दुकानों मे छापामारी किया जा रहा है।आज मौना चौक पर थोक विक्रेता के दुकान मे छापमारी किया गया।
शहर के लोगो को अवगत् बार बार कराया जाने के वावजूद सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा है।जो थोक एवं खुदरा विक्रेताओं को प्लास्टिक का इस्तेमाल एवं बेचने वालो को दंड एवं सामान जब्त कर लिया जा रहा हैं एवं चेतावनी दे दी जा रही है की दुबारा पकड़े जाने पर आपको दुगना राशि दंड लगाया जायेगा। सभी को जागरूकता के माध्यम से भी बताया जा रहा है।सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करना हानिकारक होता है।
शहर के थोक एवं खुदरा विक्रेता अब बहुत कम सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे है।कुछ दिनों मे शहर अब पूर्ण रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित हो जायेगा।
आज उप नगर आयुक्त के नेतृत्व मे छापमारी करके 10200 रुपया वसूला गया और 04 क्विंटल प्लास्टिक जब्त किया गया।छापामारी दल मे नीरज कुमार झा,नगर प्रबंधक,सहायक लोक स्वच्छता एवं आपसिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी सुमित कुमार,संजीव कुमार मिश्रा,नगर मिशन प्रबंधक सुधीर कुमार हिमांशु,पृथ्वी राय,नसीम आरिफ ,अरविंद कुमार,सुनील कुमार,अभिनव कुमार,नितेश चौहान,शुभम,कंचन यादव,सुमित राय ,चन्दन कुमार सिंह,सुधीर कुमार इत्यादि थे