Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

सारण: सदियों बाद मिटा सनातन धर्म पर लगा कलंक-राम दयाल शर्मा

256

- sponsored -

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: दरियापुर।सनातन धर्म पर सदियों से लगा कलंक राम मंदिर निर्माण के बाद मिट गया।इसके पीछे लाखों धर्मावलंबियों का संघर्ष और बलिदान शामिल है।उक्त बातें प्रखण्ड क्षेत्र के लोहच्छा विश्वंभरपुर स्थित राम जानकी मठ में आयोजित रामलीला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कही।

 

- Sponsored -

इसके साथ ही उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री की ही देन है की हमे यह गौरव का पल हमे प्राप्त हुआ है।इसलिए आप सभी 22 जनवरी को घर घर दीप जलाकर और मंदिरों में पूजा कर इस सुनहरे पल को यादगार बनाएं। वहीं बजरंग दल के प्रदेश संयोजक राहुल मेहता ने भी मंदिर निर्माण से जुड़ी संघर्षों की कहानी बताते हुए कहा की हम सभी सनातनी को अपने धर्म के प्रति इतना जरूर जागरूक रहना है की आगे चलकर कोई विधर्मी हमारी विरासत और आस्था को ठेस पहुंचाने की हिम्मत नही कर सके।

 

वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक महेश जी ने भी कहा की भगवान रामलाला के अपने घर में आ जाने से मंदिर निर्माण से जुड़ी संघर्षों में शहीद हुई आत्माएं भी काफी आनंदित हो रही होगी।यह हम सभी के लिए गौरव का पल है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता गोरखनाथ ओझा,सुधीर शर्मा,जयराम मल,जितेंद्र कुमार शर्मा,लालबाबु शर्मा समेत दर्जनों गणमान्य शामिल थे।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More