भागलपुर: स्वामी श्री रामभद्राचार्यजी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 75वें जन्मदिन के अमृत महोत्सव पर अर्जित ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

  • भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे के संयोजन में अयोध्या धाम में पद्मविभीषण जगतगुरु स्वामी श्री रामभद्राचार्यजी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 10 विभिन्न रंगों में 75075 मिट्टी के दीयों का उपयोग करके 3000 वर्ग फुट क्षेत्र में मिट्टी के दीयों का उपयोग करके किसी जीवित व्यक्ति का दीपक मोजाईक आर्ट के माध्यम से वर्ल्ड रिकॉर्ड बना।
  • पद्म विभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी को चित्रित करने वाले सबसे बड़े मोज़ेक चित्र का रिकॉर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनियन की जज श्रीमती शेरिफा ने दर्ज किया और स्वामी जी एवं उनके उत्तराधिकारी आचार्य श्री रामचंद्र दास जी के कर कमलों में प्रमाण पत्र प्रदान किये। श्रीराम कर्मभूमि न्यास के संस्थापक केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के द्वारा यह अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया।
  • अर्जित ने बताया की स्वामी रामभद्राचार्य जी श्रीराम कर्मभूमि न्यास के संस्थापक संरक्षक हैं और इसी वजह से उनके 75वें जन्मदिन के अमृत महोत्सव पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है।
  • चौबे ने बोला की भागलपुर के मुख्य कलाकार अनिल कुमार की टीम और बक्सर के सहयोगी कलाकार आदित्य कुमार ने संयुक्त रूप से पोर्टरेट तैयार किया है जो अंग क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। भागलपुर आने पर सभी 7 कलाकारों का स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित होग़ा। पूर्व में अर्जित के संयोजन में इन्ही कलाकारों ने 14 लाख रंगीन दियों से पराक्रमी राम के साथ नाव निर्मित मंदिर बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
- Sponsored Ads-

Share This Article