बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: जन सुराज प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन जन सुराज के जिला किसान अध्यक्ष सुरेश सिंह के द्वारा फीता काट कर किया गया।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चन्द्र किशोर सिंह द्वारा किया गया एवं संचालन उदय शंकर सिंह अनुमंडल अध्यक्ष छपरा ने किया। प्रखंड कार्यालय उद्घाटन समारोह में वक्ताओं ने प्रशांत किशोर के विचारों से लोगों को अवगत कराया।जन सुराज से ज्यादा से ज्यादा लोगों को संस्थापक सदस्य बनाने की बातें कही।
इस कार्यक्रम में जिला संयोजक मुन्ना भवानी , जिला उपाध्यक्ष बिनोद सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी नवनीत कुमार यादव, महिला अनुमंडल अध्यक्ष कविता सिंह, अनुमंडल सचिव अनिल राम, प्रखंड संयोजक बिनोद मांझी , रिविलगंज प्रखंड संगठन सचिव मनोज प्रसाद, प्रखंड महिला अध्यक्ष नीलम जी, अजय यादव, अजितेश पाण्डेय, अमृता कुमारी, नसीम खान, ममता पाण्डेय,राज नाथ गुप्ता, अशोक सिंह, मुन्ना राम,सुरेश कुमार सिंह, इत्यादि सदस्यो एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए। उद्घाटन समारोह में कुल 47 व्यक्ति जन सुराज के संस्थापक सदस्य बने।