समस्तीपुर:भक्ति रस में रमा रहा शाहपुर गांव,धार्मिक अनुष्ठान समाज को एक सूत्र में बांधता है,कथावाचक आचार्य संजय शास्त्री

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर भगवती स्थान में चल रहे नौ दिवसीय नवाह महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा वाचन आज बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया।कलश विसर्जन समारोह एक जुलूस के रूप में पंचायत क्षेत्र के मुख्य मार्गो से होते हुए बूढ़ी गंडक तटबंध होकर शाहपुर पुल घाट पर इनका समापन किया गया।

इस अवसर पर रथ पर सवार राम सीता लक्ष्मण और हनुमान की भव्य झांकियां निकाली गई अनेक देवी देवताओं की मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस अवसर पर रात्रि 7:00 बजे से प्रसिद्ध भजन व गजल गायक कीर्तन सम्राट धीरज कांत का कीर्तन और गायन पर लोग खुशी से झूम उठे।दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

- Sponsored Ads-

इस समारोह में मुख्य रूप से शामिल लोगों में मुख्य यजमान सिद्धार्थ सिद्धू कथावाचक आचार्य संजय शास्त्री,महंत रामनरेश झा, राकेश झा,उदय झा, कामेश्वर झा,पूर्व पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र झा, पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पासवान,श्यामा कांत झा,अंकित कुमार,नितेश कुमार,दर्शन झा,नीतीश शिवम आदि उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment