खानपुर प्रखंड के खतुआहा गाँव में खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग,करीब 2 लाख नगदी के अलावे हजारो की संपत्ति जलकर खाक।आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने दलबल के साथ पहुचे खतुआहा गाँव।
अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर थाना क्षेत्र के दिनमनपुर दक्षिणी पंचायत के खतुआहा गाँव वार्ड संख्या 12 के निवासी सेवा निवृत्त शिक्षक सत्यनारायण झा पिता स्वर्गीय रामकरण झा के घर में समय करीब 8 बजे सुबह में खाना बनाने के क्रम में अचानक गैस सिलेंडर फटने से घर में आग लगने से दो लाख नगद रुपया के अलावे हजारो की सम्पति जलकर राख हो गया।

वही आग लगने की सूचना ग्रामीणों को सूचना मिला कि ग्रामीणों ने अपने अपने हाथ में डोल बाल्टी लेकर दौर परे तथा बड़ी मस्कत से आग पर काबू कर सके।घर में आग लगने दौरान घर में रखा सामान धूं- धूं कर जल रहा था।आग इतनी भयानक थी की कुछ हीं मिनटों में आग ने पूरी तरह घर को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने की घटना के बाद गृह स्वामी के अलावे परिवार के लोगो ने घर सहित घर में रखा सामान को जलता देख बिलख कर रोने लगे।वही आग लगने की सूचना पर अपनी ततपरता दिखाते हुए पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने जिला मुख्यालय व वारिसनगर के अग्निशामक को दूरभाष से सूचना देते हुए दलबल के साथ आग लगी घटनास्थल खतुआहा गाँव वार्ड संख्या-12 में पहुंचकर घर में लगी आग को बुझाने में अहम भूमिका निभाए।
वही बताते चले कि सेवानिवृत्त शिक्षक सत्यनारायण झा के घर में सुबह करीब 8 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही सैकड़ो ग्रामीणों ने अपनी ततपरता दिखाते हुये बगलगीर प्रवीण झा के समरसेबुल से पाईप जोड़ कर घर में लगी आग पर काबू कर सके।घण्टो बाद जिला मुख्यालय व वारिसनगर से अग्निशामक पहुचे।तब तक ग्रामीणों अथक प्रयास कर समरसेबुल से पानी उपलब्ध कर घर में लगी आग बुझाने में सफल रहे।
