भागलपुर: सड़क दुर्घटना में आर्मी के जवान सहित एक अन्य युवक की मौत….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

शाहकुंड जाने की बात कहकर दोस्त के साथ निकाला था युवक देर रात आने की क्रम में हुई दुर्घटना

परिजनों में मचा कोहराम

- Sponsored Ads-

 बिहार न्यूज लाईव भागलपुर डेस्क:  अकबरनगर: अकबरनगर थाना क्षेत्र के अकबरनगर शाहकुंड मार्ग के बाईपास के समीप मंगलवार देर रात सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। बाइक सवारी युवक देर रात अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाईपास के समीप उनका बाइक अचानक अनियंत्रित हो गया और बाईपास के समीप बोरिंग के लिए बने घर के दिवाल से टकरा गया। जिसमें दो युवक की मौत हो गई। आने जाने वाले वाहन चालकों सहित फोरलेन में काम कर रहे मजदूरों ने इसकी सूचना अकबरनगर थाना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंचे अकबरनगर थाना पुलिस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भेजा। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में मृत दोनों युवक की पहचान खेरैहिया पंचायत वार्ड नंबर एक हरियों निवासी सुबोध राय के लगभग 30 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार उर्फ मोनू एवं उदय राय के 25 वर्षीय पुत्र पल्लव कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि देर शाम शाहकुंड जाने की बात कहकर बाइक से अपने दोस्त के साथ घर से गया था।देर रात आने के क्रम में सड़क दुर्घटना हो गई इसकी सूचना वहां के स्थानीय लोगों द्वारा दिया गया।

 

 

दो पुत्री के सिर से उठा पिता का साया

 

 घटना में मृत मनोज उर्फ़ मोनू आर्मी का जवान था। वह जम्मू कश्मीर में तैनात था। 7 फरवरी को छुट्टी में घर लौटा था। होली के बाद अपने ड्यूटी पर वापस लौटता लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने दो छोटे-छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया छीन गया।मृत मनोज की छोटी-छोटी दो बच्चियों राधा रानी(5) एवं काव्या लगभग ढाई वर्ष की मासूम को कुछ पता नहीं कि उनके सिर से हमेशा के लिए पिता का साया मिट गया।बस अपने दादा के गोद में बैठकर सिर्फ सभी को एक टक निहारती। अपने माँ को रोता देख वह भी फफक कर रोने लगती।उन्हें क्या पता कि उनके सर से पिता का साया उठ गया है। उनके बूढ़े मां-बाप बेसहारा हो गए। मनोज अपने मां पिता का इकलौता बेटा था। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।मनोज की शादी खगड़िया जिला के गोगरी गांव में पिंकी देवी से हुआ था। पति के मौत के बाद पत्नी रो रो बार-बार बदहवास हो जा रही थी परिजनों में कोहराम मचा था।

 

एक ही रात दो घरों के चिराग बुझने से गांव में मचा कोहराम

 

खेरैहिया पंचायत के हरियो गांव निवासी मनोज कुमार उर्फ मोनू एवं पल्लव कुमार की देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों एक ही गांव के पड़ोस के रहने वाले थे। एक ही दिन में दो घरों के चिराग बुझने से गांव में कोहराम मच गया। पल्लव दो भाई था। दोनों भाई में सबसे बड़ा पल्लव था। वह बीए की पढ़ाई कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उनकी मौत के बाद उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एक ही दिन में दो घरों के चिराग बुझाने से पूरे गांव के लोग मर्माहत है परिजनों के चीख पुकार सुन आसपास के लोग भी गमगीन हो जा रहे हैं।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article