Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

सारण: छवी बटालियन आईटीबीपी ने मनाया दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस…

29

- sponsored -

 

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: छपरा|शशि चंद्र झां सेनानी छवी वाहिनी के मार्गदर्शन में दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जलालपुर में स्थित आइटीबीपी कैंप के परेड ग्राउंड में किया गया|इस अवसर पर वाहिनी के समस्त पदाधिकारी हिमवीर परिवारों के सदस्य स्थानीय ग्रामवासी व स्कूली बच्चों ने भाग लिया| योग दिवस के अवसर पर योग प्रशिक्षक द्वारा सूक्ष्म स्थूल व्यायाम के साथ-साथ आसन प्राणायाम शोधन क्रियाओ का अभ्यास कराया गया |

 

- Sponsored -

योग के इतिहास के बारे में समस्त प्रतिभागियों को अवगत कराने के साथ-साथ योगाभ्यास भी कराया गया |योग का दैनिक जीवन में महत्व के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया |योग न सिर्फ एक शारीरिक अभ्यास है बल्कि योग के द्वारा हम अपनी आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का प्रयास करते हैं|वर्तमान में जीवन शैली को देखते हुए और समय के अभाव को देखते हुए आज का मानव जीवन बहुत ही व्यस्त तथा विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो चुका है| इन सभी बीमारियों से बचने के लिए तथा मानसिक शांति को प्राप्त करने के लिए हम अपने घर में ही बैठकर कुछ पल योगाभ्यास कर सकते हैं|

 

आज योगाभ्यास को न सिर्फ भारत में ही बल्कि दुनिया के प्रत्येक देश में बड़ी रुचि एवं हर्ष से किया जाता है तथा इसके कारण शरीर में सकारात्मक परिवर्तन होता है तथा मानसिक शांति की प्राप्ति होती है| योग अभ्यास के दौरान कराए जाने वाले विभिन्न आसन और प्राणायाम से हम अपने जीवन को पवित्र एवं मन को स्थिर कर सकते हैं| इसलिए योग का आज के मानव जीवन में बहुत महत्व है| सभी को योग को अपने दैनिक क्रियाओ में शामिल करना चाहिए तथा अपने परिवार जनों को भी योगाभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए|

आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रचार प्रसार हेतु वसुधैव कुटुंबकम थीम के तहत वाहिनी द्वारा दिनांक 1.6.2024 से 21. 06. 2024 तक लगातार योगभ्यास सत्रो एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया है|इसी क्रम में आज छवी बटालियन द्वारा दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया|

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More