सारण: सिविल सर्जन सारण ने मशरक सीएचसी का किया औचक निरीक्षण।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: सारण के सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा और एडीएम संजय कुमार ने शुक्रवार को मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन श्री सिन्हा ने प्रभारी डा. संजय कुमार और डॉ चंद्रशेखर सिंह से अस्पताल की विधि व्यवस्था के अलावे अस्पताल में रोगियों को मिलने वाली सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी ली। सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर के अलावे प्रसव कक्ष आदि का भी मुआयना किया।

 

वहीं अस्पताल में चल रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली तथा पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान सहित कई योजनाओं को गंभीरता से लेते हुए इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं किये जाने की बात कही। सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों को सीमित संसाधन में ही अस्पताल में बेहतर कार्य करने की हिदातय दी। वहीं कुछ मामलों में नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द सुधार करने की हिदायत दी। वही एक बड़े राजनीति परिवार के कोर्ट में चल रहे इन्जूयरी के मामले जांच पड़ताल की गयी। जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौप दी जाएगी।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article