सारण: भिखारी ठाकुर के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने की जरूरत भिखारी ठाकुर को मिले भारत रत्न

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क:  छपरा भिखारी ठाकुर लोकसाहित्य एवं सांस्कृतिक मंच के बैनर तले लोककलाकार भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर की 53वी पुण्यतिथि शहर के तेलपा स्थित भिखारी ठाकुर चौक पर आयोजित की गई। माल्यार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के कुलपति डॉ राम जन्म मिश्र थे।

 

उन्होंने बताया कि भिखारी ठाकुर भोजपुरी के महान नाटककार, रचनाकार और एक बड़े समाज सुधारक रहे है। जिनके गीतों और नाटकों के प्रभाव से कभी पूरा बिहार झारखंड बंगाल असम प्रभावित होता रहा है उनकी विदेशिया की गूंज न सिर्फ भारत मे बल्कि फिजी मॉरीशस ग्वाना में भी सुनाई पड़ती रहती है छपरा के सी पी एस ग्रुप के चेयरमैन हरेंद्र सिंह ने भिखारी ठाकुर को भोजपुरी का सच्चा पुरोधा बताया उन्होंने भोजपुरी जन जागरण अभियान के अध्यक्ष के रूप में भिखारी ठाकुर के आदर्शों को जन जन तक पहुचाने का संकल्प ब्यक्त किया ।

- Sponsored Ads-

 

आचार्य सारंगधर ने समाजियो सहित ठाकुर जी के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित की। भिखारी ठाकुर के प्रपौत्र राकेश ठाकुर ने पूण्य तिथि के अवसर पर प्रशासनिक उपेक्षा पर आक्रोश ब्यक्त किया क्योंकि आज 10 जुलाई को प्रतिमा स्थल पर किसी ने झाड़ू लगाने की भी जहमत तक नही उठाई। सुनील कुमार ब्याहत ने कार्यक्रम की सफलता में महत्व पूर्ण भूमिका निभाई। लोक साहित्य महोत्सव के महासचिव डॉ लाल बाबू यादव ने भिखारी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article