सारण के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ आर के एन सहाय को स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

छपरा सदर। सारण प्रमंडलीय मुख्यालय छपरा शहर के श्रीनंदन पथ निवासी एवं प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ .आर. के. एन . सहाय जो अरवल जिला अस्पताल के अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं,को सरकार के द्वारा बिहार के सभी जिले में आयुष्मान कार्ड बनवाने में अव्वल आने पर मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।बताते चले कि इस समय सूबे के सभी जिलों में आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत अरवल अस्पताल के सिविल सर्जन के देखरेख में अरवल जिला में आयुष्मान कार्ड निर्माण किए जा रहे हैं।

आयुष्मान कार्ड बनाने के तहत बिहार में नंबर वन स्थान अरवल जिला को प्राप्त हुआ हैं। बताते चलें कि अपने कठिन परिश्रम तथा कार्य करने के जुनून के बदौलत सिविल सर्जन डॉ आर के एन सहाय के अथक प्रयासों के चलते पूरे बिहार में अरवल जिला आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसका सारा श्रेय सारण के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ आरकेएन सहाय को जाता है। इनकी कार्य शैली के बदौलत अरवल बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त कर सका। इस उपलब्धि के चलते बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के द्वारा डॉ सहाय को सम्मानित किया गया है।

- Sponsored Ads-

 

बताते चले कि आयुष्मान कार्ड बनवाने में अरवल जिला पूरे बिहार में अव्वल आया था. जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पटना के ज्ञान भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें स्वाथ्य विभाग के मंत्री मंगल पाण्डेय ने आयुष्मान कार्ड बनवाने में अहम भूमिका निभाने वाले अरवल के जिला पदाधिकारी और सिविल सर्जन को सम्मानित किया। अरवल के सिविल सर्जन डॉ आर के एन सहाय को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय द्वारा मेमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पटना से लौटकर सिविल सर्जन कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा प्राप्त हुए मेमेंटो का अवलोकन किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ सहाय ने बताया कि सरकार की इस म्हतवूर्ण मिशन आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने में जिला पदाधिकारी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उत्कृष्ठ कार्य जिला में किया गया हैं।

 

इस कार्य में सभी लोगो की भूमिका सराहनीय रही हैं। इसका श्रेय जिला के अन्य विभागों और संबंधित विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों को भी जाता हैं। आगे भी जो भी अभियान सरकार के द्वारा चलाया जाएगा, उस अभियान में अरवल प्रथम स्थान पर रहेगा।

 

उल्लेखनीय है कि डा.सहाय जब से अरवल जिला में सिविल सर्ज़न के पद पर आसीन हुए है तब से लेकर आज तक सभी तरह की स्वास्थ्य संबंधी सरकारी योजनाओं को सही तरीके से मूर्त रूप देकर सफल हो नहीं बनाया है बल्कि उपलब्धियां भी हासिल किए है।अरवल अस्पताल को विकसित kr ek अमिट छाप भी छोड़े है और यही कारण है कि इस सम्मान के पूर्व कई बार राज्य सरकार द्वारा सम्मानित भी हो चुके है।डॉ सहाय की इस उपलब्धि पर सारण जिले के सभी निवासी उनके सगा संबंधी तथा रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है।

- Sponsored Ads-

Share This Article