सारण:हाथ बांध युवक का माही नदी का शव हुआ बरामद

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सारण/दरियापुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के बेला मठिया के पास मही नदी से दोनो हाथ पीछे ओर बंधा एक युवक का शव बरामद किया गया।उसकी पहचान सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर हस्ती टोला के अजय राय के 18 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है।सुबह में नदी में लोगों ने शव को देखा।इसके बाद आग की तरह खबर फैल गई।पुलिस सूचना मिलते ही पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।उधर मृतक के घर भी किसी ने सूचना दे दी।

 

वहां से उसके पिता कुछ लोगों के साथ पहुंचे और बेटे के रूप में शव की पहचान की।नदी से निकालने के बाद देखा गया कि उसका दोनों हाथ पीछे की ओर बंधा हुआ था।साथ ही गले में भी लाल निशान पाया गया है।इससे आशंका ब्यक्त की जा रही है कि उसकी गला दबा कर हत्या की गई है अथवा दोनों हाथ पीछे बांध कर नदी में फेंक दिया गया है।

मृतक अपने घर से तीन दिनों से गायब था।इसके बाद परिजन उसकी खोज में लग गए।लेकिन उसका कहीं पता नही चल रहा था।शुक्रवार की सुबह में उसका शव देखे जाने के बाद यह खबर आग की तरह फेल गई।फिर उसके पिता को पता चला और वे नदी के पास ही पहुंच गए।शव को देखते ही वे वहीं गिर गए और बेहोश हो गए।लोगों ने उन्हे संभाला।मृतक दो भाई में बड़ा था।उसे दो बहन भी है।

अभी किसी की शादी नही हुई है।उसके घर में मातम पसर गया है।पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में जुट गई है।मृतक कॉपरेटीव चलाता था।जिसमें पैसों का लेनदेन होता था।इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।मृतक के युवा होने के कारण प्रेम प्रसंग का भी मामला हो सकता है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article