सारण:बिहार को विकसित राज्य बनाना हमारी उद्देश्य – उपेंद्र कुशवाहा

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बनियापुर । बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लेकर बिहार का दौर शुरू किए हैं। यह बातें राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बनियापुर प्रखंड मुख्यालय के क्रीड़ा मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र बनाना है। लेकिन जब तक बिहार राज्य विकसित नहीं होगा तब तक हिंदुस्तान विकसित नहीं हो सकता है।

 

यह सब लोग जानते होंगे की बिहार में जब से एनडीए की सरकार है। जिस कार्यक्रम स्थल पर सामाजिक कार्यकर्ता रवि प्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता रवि प्रकाश की तारीफ करते हुए कहा कि यह बहुत पहले से सामाजिक कार्यों में रुचि रखे हैं।

- Sponsored Ads-

तथा सामाजिक कार्यों के लिए धरना प्रदर्शन भी किए हैं। इनकी पहुंच इस प्रमंडल के तीनों जिला तक है। जिस कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ अशोक कुशवाहा राहुल कुशवाहा राजबल कुशवाहा ललित प्रसाद कुशवाहा मदन चौधरी तथा नवल किशोर कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने भी अपनी बातें रखी।जहा भारी संख्या मे कार्यकर्ता शामिल थे।

- Sponsored Ads-
Share This Article