पुष्कर:सीता स्वयंवर हुआ के बाद श्रीराम वनवास

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

पुष्कर/अजमेर(हरिप्रसाद शर्मा) तीर्थराज पुष्कर में चल रही रामलीला श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ के तत्वावधान में छोटी बस्ती स्थित वराह घाट पर रामलीला के तहत गुरुवार को सीता स्वयंवर धूमधाम से मनाया गया ।

 

बैण्ड बाजों के साथ गाजे बाजे हुए । वहीं शुक्रवार को रामलीला के मंचन में श्रीराम वनवास से पूर्व राम कैकेयी संवाद, राम जानकी संवाद, राम जी वनवास के दौरान वाल्मीकि मिलन होगा । इसके पश्चात राम जी ने चित्रकूट विश्राम करेंगे ।

 

- Sponsored Ads-

यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष सुरेंद्र राजोरिया ने बताया रामलीला देखने के लिए जन सैलाब उमड़ रहा है । पंडित पवन राजोरिया ने बताया कि रामलीला में आगन्तुकों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है । रामलीला में सभी लोगों का सहयोग है, जिसमें विशेषतः युवा वर्ग वह चढ़ कर हिस्सा ले रह है ।

- Sponsored Ads-
Share This Article