सारण:फुलवरिया घाट से मोटर युक्त एक नौका की चोरों ने की चोरी

Rakesh Gupta
फोटो नाव के सहारे नाव ढूंढते नाविक
- Sponsored Ads-

फोटो नाव के सहारे नाव ढूंढते नाविक

माँझी। बीते सोमवार की रात्रि माँझी थाना क्षेत्र के फुलवरिया घाट पर खड़ी मोटर युक्त एक नौका को चोरों ने चुफुलवरिया घाट पर खड़ी मोटर युक्त एक नौका को चोरों ने चुरा ली। नावरा ली। नाव मालिक व ताजपुर पंचायत के वर्तमान बीडीसी सदस्य राम इकबाल साहनी ने बताया कि सोमवार की रात्रि गयारह बजे के करीब अज्ञात चोरों द्वारा नदी किनारे खड़ी मेरी नौका चोरी कर ली गई है।

नौका चोरी की जानकारी के बाद से ही लगातार नाव को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन उसे ढूंढ निकालने में अभी तक सफलता नही मिली है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि नाव के चोरी होने की सूचना माँझी थानाध्यक्ष अमित कुमार को भी दी जा चुकी हैं। उन्होंने अंदेशा जताया है कि पँचायत की राजनीति में सक्रिय होने के कारण विरोधियों द्वारा मुझे परेशान किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-
Share This Article