अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/धर्मविजय गुप्ता:शिवाजीनगर प्रखंड के घिवाही पंचायत ग्राम कामेश्वर नगर में बजरंगबली मंदिर प्रांगण में बाबा मनोकामना नाथ महादेव मंदिर की शिवलिंग स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा अर्चना का आयोजन एंव विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रविवार को 271 कुमारी कन्याओं के द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाला गया।यह कलश शोभा यात्रा मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ निकल कर जलाभिषेक के लिए करैह नदी घिवाही घाट पहुंची।जहां सभी कन्याओं ने अपने अपने कलश में जल भरते हुए पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे।तदोपरांत विद्वान पंडित बाउ झा,मुरारी झा,गौतम झा,बंसीधर मिश्रा,सूर्य नारायण झा के द्वारा कलश स्थापना कलश स्थापना कराने के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चारण कर यज्ञ अनुष्ठान आरंभ किया गया।जहां भोले बाबा का शिवलिंग, माता पार्वती,गणेश जी,भैरव बाबा व नन्दी बाबा का मंडप प्रवेश,अन्नवास,जलवास,पुजन,हवन अधिष्ठापना किया गया।वहीं दिनांक26 फरवरी 2025 बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा व पूजन हवन किया जाएगा व दिनांक 28 फरवरी से 10 मार्च तक नवाह यज्ञ किया जाएगा।गौरतलब हो कि वर्ष 1987 में इस मंदिर की स्थापना हुई थी।जहां पूर्व में हीं हनुमान जी को स्थापित किया गया था।वही भोले बाबा के मंदिर का जीर्णोद्धार स्थानीय मुखिया एवं ग्रामीणों के सहयोग से किया गया एवं सौंदर्य करण का कार्य सुनील पासवान ग्राम मझरैया के द्वारा किया गया।शिवलिंग स्थापना में दुखा मुखिया ग्राम पंचायत राज घिवाही,भातु पासवान, रमण जी मंडल,बिलट दास, विनोद मंडल,रामविलास मुखिया,दुखा मंडल,सिकिन्दर मंडल,रामविलास दास,राधेश्याम दास,सुनील पासवान,मंजुला देव,रामगोविंद मंडल,चन्दन दास,राजा मंडल,शिवशंकर मुखिया,अजित कुमार सिंह समेत समस्त ग्रामीणों ने अनुष्ठान से भक्ति भाव का लुप्त उठा रहें हैं।
- Sponsored Ads-
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!
