*पाश्चात्य के बढ़ते प्रभाव के कारण युवा पीढ़ी में संस्कृति, संस्कारो में न्यूनता-शास्त्री*
*संस्कृति के रक्षक की भूमिका में वैदिक छात्र
(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर: वेद गुरुकुल श्री दिव्य मुरारी बापू आश्रम गनाहेडा पुष्कर में विश्व संस्कृत प्रतिष्ठान राजस्थान के प्रदेश महामन्त्री राम कृष्ण शास्त्री ने छात्र संवाद कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि पाश्चात्य के बढ़ते प्रभाव के कारण युवा पीढ़ी में संस्कृति, संस्कारो में न्यूनता आ रहीं हैं ।लोग आधुनिकता की दोड़ मे भाग रहे हैं, ऐसे वातावरण मे संस्कृति के संरक्षक की भूमिका मे वैदिक छात्र है ।जिनका दायित्व शास्त्र अध्ययन के साथ ही संस्कृति, संस्कार को संवर्धन भी है ।
प्रांत सम्पर्क प्रमुख नेहरू पंडित ने बताया कि शास्त्रों के अध्ययन के साथ ही संस्कृत भाषा को आम बोल चाल की भाषा के रूप मे भी छात्रों को अपनाना चाहिए, संस्कृत मे ही वार्तालाप और व्यवहार को बढावा देना चाहिए ।
शुभारम्भ पर विद्यालय के छात्रों ने सामुहिक वेद मंगल शांत पाठ किया वेद विद्यालय के प्राचार्य वेद मूर्ति श्याम सुन्दर शर्मा ने विद्यालय की वेद संस्कृति सेवा की योजना बताने के साथ आभार प्रकट किया।