तेजस्वी के चक्रव्यूह में मुकेश सहनी खा गए गच्चा

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

पटना:बिहार विधान सभा 2020 में पटना के होटल मौर्या में जब महागठबंधन का प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रहा था ।तो सभी के सामने बगावत करके मुकेश साहनी निकले गए और सीधे अमित शाह के पास दिल्ली जा कर रुके।फिर बिहार विधान सभा 2020 के चुनाव में 11 सीटों की सेटिंग करके NDA के साथ चुनाव में वैतरणी पार किए थे।इस बार के चुनाव के काफी पहले से तेजस्वी के साथ हेलिकाप्टर पर घूमते नजर आए ,मछली भात खिलाते रहे।इसके साथ ही 60 सीट के साथ उप मुख्यमंत्री पद के मांग करके अपनी बात दोहराते रहे।

परंतु तेजस्वी कभी भी उनके बातों को न है कहा न हामी भरी,उन्हें खूब लटका कर रखा गया ।जब पहले चरण के अंतिम दिन के ठीक पहले भी बात बनते नहीं दिख रही थी।तो उन्होंने महागठबंधन से अलग होने का मन बनाया था।साथ थी उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस का समय भी रखा था। परन्तु ऐन वक्त पर राहुल गांधी के फोन पर प्रेस कांफ्रेंस का समय बढ़ाया गया ,फिर इसे टाल दिया गए।

- Sponsored Ads-

रात में सिर्फ 15 सीटों से संतोष करना पड़ा ।लेकिन मुकेश साहनी के पास कोई विकल्प नहीं बचा था।अब NDA ने भी अपने सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। तो वहां का गेट लटक चुका था।

अतः मरता क्या नहीं करता जो भी मिल रहा था। उसी पर संतोष करना पड़ा।बिहार के तमाम छोटी छोटी पार्टियां जो सिर्फ जाति के नाम पर राजनीति करती है। चुनाव आते ही उनके ख्वाब आसमान छूने लगते है।मुख्य पार्टी को ब्लैकमेल करने का प्रयास करते है।लेकिन राष्ट्रीय पार्टी या बड़ी पार्टी को भी अपने सहयोगी सहयोगी पार्टियां से कैसे निपटना है।वे अच्छे से जानते है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment