जमुई:भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह बनी मंत्री, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

मृगांक शेखर सिंह/ जमुई

बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की नई सरकार का गठन हुआ जिसमें नई मंत्री मंडल में जमुई की भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह को भी मंत्री पद मिला है। बता दे कि जमुई जिले की पहली महिला विधायक है जिन्हें बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। विधायक श्रेयसी सिंह ने 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में 41000 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी |

- Sponsored Ads-

वहीं 2025 के विधानसभा चुनाव में अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 54000 के भारी मतों से विजय हासिल की है जिस पर सरकार ने भरोसा जताते हुए विधायक श्रेयसी सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया हैl

भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह को मंत्री बनाए जाने की खबर पर जमुई में उत्साह का माहौल बन गया है।बता दे कि एनडीए कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में कचहरी चौक पर एकत्रित होकर पटाखे फोड़ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया साथ ही साथ कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई भी दिया।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment