सचेत–परंपरा LIVE, नीलोत्पल मृणाल और रंजना झा की शानदार प्रस्तुतियों ने पटना में बांधा समां
पटना, 14 नवंबर। बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और साहित्यिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में आयोजित छठ महापर्व की भव्य सांस्कृतिक संध्या में मोहित माधव की सक्रिय सहभागिता और सांस्कृतिक नेतृत्व विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। उनके प्रयासों ने इस आयोजन को संगीत, साहित्य और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के अनूठे संगम के रूप में नई पहचान दी।कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार की ओर से 13 नवंबर को पटना स्थित बापू सभागार, अशोक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में दिल्ली के सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय मोहित माधव को आमंत्रित सांस्कृतिक प्रतिनिधि (Invited Cultural Delegate) के रूप में आमंत्रित किया गया था।
पटना में जन्मे मोहित माधव वर्तमान में दिल्ली में रहकर राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक संस्थाओं, कलाकारों और शैक्षणिक संगठनों के साथ कार्य कर रहे हैं।मोहित माधव KalaKalp Cultural Research & Promotion Council के संस्थापक हैं। संस्था के माध्यम से वे भारतीय कला, लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और कलाकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनकी गतिविधियां बिहार, ओडिशा, उत्तराखंड और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में सांस्कृतिक संवाद, कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने और विरासत के दस्तावेजीकरण पर केंद्रित हैं।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई गणमान्य हस्तियां रहीं मौजूद
कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी एवं श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।इस अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार (IAS), पटना के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार (IAS), वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा (IPS) तथा सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
सचेत–परंपरा LIVE और नीलोत्पल मृणाल ने बांधा समां
सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण लोकप्रिय संगीत जोड़ी सचेत–परंपरा LIVE की शानदार प्रस्तुति रही। उनकी सुरमयी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, चर्चित साहित्यकार नीलोत्पल मृणाल और लोकप्रिय गायिका रंजना झा ने भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।साहित्यकार नीलोत्पल मृणाल की चर्चित कृति ‘डार्क हॉर्स: एक अनकही दास्तान’ को वर्ष 2016 में साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनकी उपस्थिति ने इस आयोजन को संगीत के साथ साहित्यिक पहचान भी प्रदान की।
बिहार की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाना लक्ष्य
इस अवसर पर मोहित माधव ने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, सूर्य उपासना, सामाजिक समरसता, अनुशासन और भारतीय सभ्यता के मूल्यों का जीवंत प्रतीक है। बिहार की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर स्थापित करने के लिए कलाकारों, सांस्कृतिक संस्थाओं, विश्वविद्यालयों और सरकारी विभागों के बीच निरंतर संवाद और सहयोग आवश्यक है।
उन्होंने KalaKalp Cultural Research & Promotion Council के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, शोध, दस्तावेजीकरण, कलाकारों के प्रोत्साहन और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के प्रयासों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।मोहित माधव की यह पहल इस सोच को दर्शाती है कि संस्कृति को केवल उत्सवों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि शोध, शिक्षा, संस्थागत सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी जरूरी है।मोहित माधव का संकल्प है—बिहार की सांस्कृतिक जड़ों को राष्ट्रीय पहचान और भारतीय विरासत को वैश्विक मंच से जोड़ना।संस्कृति हमारी पहचान है, परंपरा हमारी शक्ति है और राष्ट्र सेवा हमारा संकल्प।
