अखिल भारतीय हिंदू महासभा (युवा मोर्चा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा (युवा मोर्चा) के प्रवक्ता ई. आदित्य सिंह ने बिहार सरकार के नव-नियुक्त उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें शपथ ग्रहण पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।मुलाकात के दौरान ई. आदित्य सिंह ने आशा व्यक्त की कि उप मुख्यमंत्री के रूप में विजय सिन्हा का कार्यकाल बिहार के सर्वांगीण विकास, सुशासन और जनसरोकारों की पूर्ति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने राज्य एवं केंद्र के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भी हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
बताते चलें कि ई. आदित्य सिंह, अमनौर प्रखंड के धरहरा कला गाँव निवासी तथा पूर्व जिला पार्षद आशुतोष कुमार सिंह के सुपुत्र हैं। युवा नेतृत्व के रूप में वे क्षेत्र में सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
